image: Elder commits suicide in Naini Lake

उत्तराखंड: नैनी झील में कूदकर बुजुर्ग ने की खुदकुशी..1 घंटे बाद मिली लाश

शव की शिनाख्त 75 साल के फिदा हुसैन के रूप में हुई है। वो मूलरूप से लद्दाख के कारगिल क्षेत्र के रहने वाले थे। बुजुर्ग ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।
Feb 15 2021 7:46PM, Writer:Komal Negi

सरोवर नगरी नैनीताल में एक बुजुर्ग ने नैनी झील में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की तलाश के लिए नैनी झील में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया। शव की शिनाख्त 75 साल के फिदा हुसैन के रूप में हुई। वो कृष्णपुर तल्लीताल में रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिदा हुसैन मूलरूप से लद्दाख के कारगिल क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके परिवार में कोई नहीं था। वो नैनीताल में अकेले रहते थे। परिवार में किसी सदस्य के नही होने की वजह से पुलिस ने फिदा हुसैन के मकान मालिक को बुलाया है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड क्रिकेट विवाद में कूदे राहुल गांधी..एक ट्वीट से गरमाई राजनीति
तल्लीताल में रहने वाले दो लोग ठंडी सड़क क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने पाषाण देवी मंदिर के पास एक आदमी को झील में छलांग लगाते देखा। चश्मदीदों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग के जवानों को मौके पर भेजा गया। बुजुर्ग की तलाश के लिए कांस्टेबल विनोद यादव के नेतृत्व में झील में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया। जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की शिनाख्त 75 साल के फिदा हुसैन के रूप में हुई। वो भूपाल सिंह के मकान में रहता था। जांच में पता चला कि फिदा हुसैन तीन दशक पहले से नैनीताल में अकेला रहता था। उसके परिवार में कोई नहीं है। बुजुर्ग ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home