image: tirath singh rawat cabinet expansion

उत्तराखंड: CM तीरथ कैबिनेट में इन नये चेहरों को मिल सकती है जगह.. 11 मंत्री लेंगे शपथ

सूत्रों की मानें तो इस बार सरकार ही नहीं संगठन में भी भारी उलटफेर देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआत मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ हो गई है।
Mar 12 2021 2:20PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में नए मुखिया ने कमान संभाल ली। अब मंत्रिमंडल का गठन होना है। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मंत्रिमंडल शपथ लेने जा रहा है, हालांकि मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी और किसे नहीं इसे लेकर अभी कयास ही लग रहे हैं। सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम पर चर्चा जारी है। कैबिनेट पर अंतिम निर्णय दिल्ली की मुहर के बाद ही होगा। पहले नए सीएम के साथ ही तीन से पांच मंत्रियों को भी शपथ दिलाने की योजना थी। लेकिन मंत्री पद के दावेदारों की लंबी सूची और गुटीय खींचतान की वजह से बात नहीं बन पाई। अब शाम 5 बजे राजभवन में नये मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो इस बार सरकार ही नहीं संगठन में भी भारी उलटफेर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से बड़ी खबर..मदन कौशिक बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
त्रिवेंद्र सरकार में सबसे ज्यादा पावरफुल मंत्री रहे मदन कौशिक को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है, जबकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। अब उन लोगों के बारे में भी जान लें, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है। संसदीय कार्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता की जिम्मेदारी मुन्ना सिंह चौहान को दी जा सकती है। कौशिक के साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद को भी ड्रॉप किया जा सकता है। पुराने मंत्रियों में रेखा आर्य की छुट्टी हो सकती है। धन सिंह रावत के विभाग को हल्का किया जा सकता है। पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को राज्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है। यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी की कैबिनेट में एंट्री हो सकती हैं। शुक्रवार शाम को राजभवन में विधायकों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home