image: Madan kaushik BJP leader uttarakhand

उत्तराखंड: मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर BJP ने खेला बड़ा दांव..जानिए पूरा गणित

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए और खतरा भांपते हुए भाजपा ने बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है और भाजपा ने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
Mar 12 2021 2:47PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति से जनता का दिल जीतने के प्रयास में हैं। भाजपा से लेकर कांग्रेस तक हर कोई उत्तराखंड में अलग-अलग दांव चल रहे हैं। इसी बीच मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उत्तराखंड में भाजपा ने एक बड़ा दांव चल दिया है जिसके बाद उत्तराखंड में एक बार फिर से सियासी हलचल साफ देखने को मिल रही है। आने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा लगातार पार्टी में मुख्य बदलाव कर रही है। हाल ही में उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह तीरथ सिंह रावत सीएम की कुर्सी पर विराजमान हुए। उसके बाद से ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और जल्द ही 3 नाम भाजपा में जुड़ेंगे। मगर मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। जी हां, राज्य सरकार ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री एवं प्रवक्ता मदन कौशिक को प्रदेश पार्टी संगठन की कमान सौंप दी है और उनको प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। अब से पहले यह कमान बंशीधर भगत के पास थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से बड़ी खबर..मदन कौशिक बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
सूत्रों की माने अब बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है मगर इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मगर यह तो तय है कि भाजपा आने वाले चुनावों के लिए तैयारी में जुटी हुई है और इसी को देखते हुए उन्होंने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद यह माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की सक्रियता के चलते भाजपा मैदानी चेहरे के जरिए मैदानी इलाके में अपनी सक्रियता और लोकप्रियता बरकरार रखना चाहती है। यह पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि पूर्व मंत्री मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मदन कौशिक दिल्ली के आला नेताओं से मिल रहे थे और दिल्ली की इस दौड़ के कई अर्थ निकाले जा रहे थे। और सूत्रों का दावा था कि कौशिक को जल्द ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने वाली है। इसी के साथ भाजपा ने मैदानी क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को भी पूरा किया है

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ कैबिनेट में इन नये चेहरों को मिल सकती है जगह.. 11 मंत्री लेंगे शपथ
राजनीति में नए-नए कदम रखने वाली आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में चुनावों को लेकर बेहद सक्रिय और गंभीर हो रखी है और केजरीवाल ने यह साफ कर दिया है कि दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखंड में भी चुनाव लड़े जाएंगे। आम आदमी पार्टी के मैदानी क्षेत्रों पर सबसे अधिक फोकस कर रहे हैं और भाजपा का हमेशा से फोकस पहाड़ी इलाकों पर रहा है। ऐसे में भाजपा आम आदमी पार्टी को आने वाले चुनावों में एक बड़ा खतरा मान रही है और भाजपा ने इस खतरे को पहले से ही भांप लिया है। इसलिये यह भाजपा की रणनीति कह लीजिए मगर राज्य के गठन के बाद यह पहली बार है कि उत्तराखंड में मैदानी इलाके से कोई प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती हुई लोकप्रियता और सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने यह बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि बंशीधर भगत के अध्यक्ष बनने से पहले से ही यह मांग तेजी से उठ रही थी कि मैदानी क्षेत्र से कोई प्रदेश अध्यक्ष बनाने की जरूरत है। मगर अभी तक ऐसा नहीं हो पाया था और मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राज्य गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र से किसी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home