image: Woman drank poison in Kashipur

उत्तराखंड: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने गटका ज़हर...अस्पताल में तड़प-तड़पकर मौत

काशीपुर में रहने वाली विवाहिता घरेलू कलह के चलते परेशान थी। हालात सुधरते नहीं दिखे तो उसने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। आगे पढ़िए पूरी खबर
Apr 16 2021 3:37PM, Writer:Komal Negi

ऊधमसिंहनगर में गृह क्लेश से परेशान विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है, हालांकि कहा जा रहा है कि महिला घरेलू कलह के चलते परेशान रहा करती थी। बीते दिन उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर ही था। जहर खाने के बाद विवाहिता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। घटना काशीपुर क्षेत्र की है। मरने वाली महिला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मलूपुरा हादूडांडी की रहने वाली थी। 11 साल पहले उसकी शादी जिला रामपुर के तहसील स्वार के मधुपुरी निवासी पॉपीराम के बेटे जयपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला पति जयपाल के साथ काशीपुर में रह रही थी। पति जयपाल पेशे से ड्राइवर है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कुंभ में कोरोना ब्लास्ट, 50 से ज्यादा संत पॉजिटिव..कई की रिपोर्ट आना अभी बाकी
दंपती का एक बेटा और 3 बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहा करता था। जिससे विवाहिता तनाव में थी। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हुआ करता था। परिजन भी इस बारे में जानते थे। हालात नहीं सुधरे तो विवाहिता ने जान देने की ठान ली। बीते दिन उसने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के वक्त पति जयपाल घर में ही मौजूद था। परिजनों को जैसे ही विवाहिता के जहर खाने की सूचना मिली। वो उसे इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद तीनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home