image: Chance of rain in 5 districts of Uttarakhand

उत्तराखंड: 5 जिलों में अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश..मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से लेकर रविवार तक उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए मौसम का ताजा हाल
Apr 16 2021 5:41PM, Writer:Komal Negi

उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आज से आने वाले 3 दिनों तक 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड में मौसम खराब हो सकता है और बारिश और ओलावृष्टि के आसार भी नजर आ रहे हैं। मौसम में शुष्कता महसूस की जा सकती है और लगातार बढ़ते हुए पारे के बीच में बारिश होने से तापमान में गिरावट की उम्मीद भी की जा रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों पर बरसात एवं ओलावृष्टि का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी साफ दिखाई देगा और मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झौंकेदार हवाएं चल सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वे 5 जिले कौन से हैं जहां पर मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले 3 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है और इन 5 जिलों में बरसात लोगों की मुसीबतें बढ़ाएगी। वे जिले हैं देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी। इन जिलों में रहने वाले लोगों को कुछ दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है। रविवार के बाद इन जिलों में मौसम खुलने की उम्मीद है मगर रविवार तक इन जिलों में बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं भी मौसम विभाग ने जताई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। पहाड़ों पर बिगड़ते मौसम का असर मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई देगा और मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झौंकेदार हवा भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने गटका ज़हर...अस्पताल में तड़प-तड़पकर मौत
चलिए आपको उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के तापमान से अवगत कराते हैं। सबसे पहले राजधानी देहरादून की बात करते हैं। राजधानी दून में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मसूरी में अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल जिले में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार जिले में जहां पर इस समय कुंभ जोरों-शोरों से चल रहा है वहां पर गर्मी कहर बरसा रही है और वहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। यूएस नगर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home