image: Danya bhuwan joshi murder case audio viral

दन्या भुवन जोशी हत्याकांड: अब सामने आया धमकी देने वाला ऑडियो..आप भी सुनिए

भुवन जोशी हत्याकांड में लगातार नए वीडियो और ऑडियो सामने आ रहे हैं। एक ना ऑडियो वायरल हो रहा है...आप भी सुनिए
May 3 2021 5:59PM, Writer:Komal Negi

दन्या हत्याकांड की चर्चाएं इस वक्त पूरे उत्तराखंड में हो रही हैं। भुवन जोशी की हत्या के बाद अब तक सलपड़ा गांव से 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ये ऑडियो भुवन जोशी और लड़की के पिता के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। ऑडियो में लड़का लड़की के पिता को धमकियां देते सुनाई दे रहा है। आपको भी ये ऑडियो एक बार सुनना चाहिए। भुवन जोशी हत्याकांड के बाद वीडियो वायरल होने का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी तक थमा नहीं है। एक न्यूज चैनल द्वारा लड़की का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें वो कई बातें बता रही है। इसके अलावा भुवन जोशी के दोस्त का भी इंटरव्यू सामने आया है। अब ये ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की के पिता को धमकाया जा रहा है। आप भी सुनिए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय अग्रिम आदेशों तक बंद..जारी हुए आदेश

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home