image: Misbehave with Delhi girl in Rishikesh

ऋषिकेश में दिल्ली की युवती से रेप, पुलिस को विदेशी महिला की तलाश..साथी गिरफ्तार

ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक युवती को नशीला केक खिला कर उसके साथ तपोवन के युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
May 7 2021 1:54PM, Writer:Komal Negi

ऋषिकेश से दुष्कर्म की एक शर्मनाक घटना सामने आ गई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। ऋषिकेश के मुनिकीरेती में बलात्कार का मामला सामने आया है जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ तपोवन के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती दिल्ली की निवासी है और तपोवन के युवक ने उसको केक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसको बेहोश किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के इस मामले में युवक के साथ एक विदेशी महिला भी शामिल है। जब पीड़िता होश में आई तब उसने पुलिस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी को धर दबोचा और उस को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस पूरे मामले में जिस विदेशी महिला ने युवक का साथ दिया वह अभी फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई.

यह भी पढ़ें - आज उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
आरोपी की पहचान तपोवन के उमंग गांधी पुत्र राजेश लाल के रूप में हुई है। पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह पेशे से एक वॉल आर्टिस्ट है और वॉल पेंटिंग का काम करती है। उमंग गांधी को वह कुछ समय पहले से जानती है। उमंग गांधी ने दिल्ली से युवती को गेस्ट हाउस में वॉल पेंटिंग के बहाने बुलाया। उमंग के साथ में उसकी एक विदेशी महिला मित्र एविन भी मौजूद थी। उमंग गांधी ने बालक नाथ रोड पर स्थित राजपुरोहित तपोवन गेस्ट हाउस में उसको बुलाया उसको नशीला केक खिलाया और और जब युवती बेहोश हो गई तब उमंग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पूरी बलात्कार की घटना में उमंग गांधी के साथ विदेशी महिला भी शामिल है और बलात्कार के वक्त वह भी उमंग के साथ वहां पर मौजूद थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शादी से पहले दुल्हन मिली कोरोना पॉजिटिव..दूल्हे ने PPE किट पहनकर लिए 7 फेरे
दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद उमंग और उसकी विदेशी महिला मित्र वहां से भाग गए। जब पीड़िता होश में आई तो उसको अपने साथ हुई इस घटना का पता लगा उसने तुरंत ही पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत कराया। उसने पुलिस में तहरीर दी और तहरीर के आधार पर पुलिस ने उमंग के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसआई विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस की टीम ने उसको धर दबोचा और तपोवन से गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को उमंग गांधी को बलात्कार की घटना होने के बाद 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी का साथ देने वाले विदेशी महिला की तलाश की जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home