image: Wedding in Almora wearing PPE kit

उत्तराखंड: शादी से पहले दुल्हन मिली कोरोना पॉजिटिव..दूल्हे ने PPE किट पहनकर लिए 7 फेरे

दुल्हन की कोरोना सैंपल रिपोर्ट आने तक बारात राजस्थान के बीकानेर से गांव पहुंच चुकी थी। ऐसे में दुल्हन विनीता ने पीपीई किट पहनकर दूल्हे भूपेंद्र के साथ सात फेरे लिए।
May 7 2021 1:48PM, Writer:Komal Negi

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शादियों को लेकर कई बंदिशें लगाई गई हैं। संक्रमण का खतरा बढ़ने पर कई परिवारों ने शादियां टाल दी हैं, लेकिन गुरुवार को अल्मोड़ा में एक ऐसी शादी हुई, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दुल्हन और दूल्हे ने पीपीई किट पहन कर सात फेरे लिए। शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी हुई थी। विवाह संपन्न होते ही बारात बिना दुल्हन के घर वापस लौट गई, ऐसा क्यों हुआ चलिए बताते हैं। मामला लाट गांव का है। यहां स्व. कुंदन सिंह लटवाल और हंसी लटवाल की पुत्री विनीता उर्फ विमला लटवाल की शादी बीकानेर (राजस्थान) के भूपेंद्र से तय हुई थी। बुधवार को गांव में महिला संगीत कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरुवार को बारात के स्वागत की तैयारी थी। तभी कोविड अस्पताल से दुल्हन के परिजनों को फोन आ गया। उन्हें बताया गया की दुल्हन विनीता कोरोना पॉजिटिव है। ये पता चलते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में घोर लापरवाही..अस्पताल के सफाईकर्मी ने कबाड़ी को बेचा कोरोना सैंपलिंग वेस्ट
उस वक्त घर में मेहमानों के लिए खाना तैयार हो रहा था, शादी के इंतजामों पर काफी पैसा खर्च हुआ था, लेकिन सारे अरमान धरे के धरे रह गए। जिससे दुल्हन पक्ष को आर्थिक नुकसान भी हुआ। दुल्हन की सैंपल रिपोर्ट आने तक बारात बीकानेर से गांव पहुंच चुकी थी। ऐसे में दुल्हन विनीता ने पीपीई किट पहनकर दूल्हे भूपेंद्र के साथ सात फेरे लिए। दोनों पक्षों के पंडितों और परिजनों ने भी पीपीई किट पहनी हुई थी। शादी समारोह घर से कुछ दूरी पर एक खेत में संपन्न कराया गया। शादी में दूल्हा-दुल्हन और पंडितों के अलावा कोई मौजूद नहीं था। विवाह संपन्न होने पर दूल्हे को बिना दुल्हन लिए घर वापस लौटना पड़ा, जबकि कोरोना संक्रमित दुल्हन को होम आइसोलेट किया गया है। परिजनों ने बताया कि क्वारेंटीन अवधि पूरी होने पर दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ लेकर जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home