image: Update on the death of Ravindra of Dhapola Sera village

उत्तराखंड: दोस्तों के हाथों मारा गया धपोलासेरा का रविंद्र, जंगल में शिकार की जगह हुआ मर्डर!

बागेश्वर में शिकार के दौरान युवक की मृत्यु के मामले ने लिया नया मोड़, हादसे के वक्त युवक के साथ मौजूद दो अन्य युवकों पर हुआ हत्या का मुकदमा दर्ज
Aug 10 2021 3:51PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ जंगल में शिकार करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। बता दें कि हादसे के वक्त मृतक के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे और उन्होंने पुलिस को यह बताया कि अचानक ही बंदूक से गोली चल गई जिससे युवक की मृत्यु हो गई। तबसे ही दोनों युवक शक के घेरे में आ रखे हैं। हालांकि कल तक दोनों के ऊपर पुलिस को केवल शक हो रहा था मगर आज इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ लिया है। मृतक के दोनों साथियों के ऊपर मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के परिजनों ने दोनों युवकों के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने शिकार के बहाने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच-पड़ताल के बाद ही इस पूरे मामले की असलियत सबके सामने आ पाएगी। बीते शनिवार की रात को बागेश्वर के कांडा के धपोलासेरा गांव में रविन्द्र अपने दो दोस्तों संजय नगरकोटी और पवन धपोला के साथ शिकार करने गया था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून: नाई ने 5 साल की बच्ची से की अश्लील हरकतें, मौके पर मचा बवाल
तीनों युवकों के पास गांव के ही एक व्यक्ति की लाइसेंसी बंदूक थी। शिकार के दौरान अचानक ही संदिग्ध परिस्थितियों में बंदूक चलने से रविंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। जिसके बाद दोनों ने घटना की जानकारी मृतक के गांव के लोगों को दी और रात में ही गांव के लोग जंगल पहुंच गए जिसके बाद अगले दिन तड़के सुबह पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर कांडा थाना प्रभारी खुशवंत सिंह और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों से पूछताछ की तो पता लगा कि अचानक ही बंदूक की गोली चलने से रविंद्र की मृत्यु हुई है। पुलिस को शुरुआत से ही दोनों युवकों पर शक था। घटना के बाद मृतक रविंद्र के चाचा भगवान सिंह ने संजय और पवन के खिलाफ रविंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है और उन्होंने कहा है कि उन्होंने शिकार के बहाने मिलकर उनकी भतीजे को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं पुलिस ने भगवान सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home