image: Ias Deepak rawat new order in 2 October

उत्तराखंड: IAS दीपक रावत ने जारी किया फरमान, ऊर्जा विभाग में मची खलबली

अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आईएएस दीपक रावत ने अब एक ऐसा फरमान जारी किया है कि ऊर्जा विभाग में खलबली मच गई।
Oct 2 2021 8:09PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में कुछ आईएएस अधिकारी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं आईएएस दीपक रावत। एक बार फिर आईएएस दीपक रावत सुर्खियों में है। इस बार उनकी सुर्खियों में आने की वजह है उनका आदेश। उनके आदेश से ऊर्जा निगम में हड़कंप मच गया। निगम के सभी कर्मचारी हैरत में पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IAS दीपक रावत ने 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन ही एक आदेश निकाल कर कर्मचारियों को कार्यालय बुला लिया। उन्होंने कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी भी अचानक निरस्त कर दी गई है। आपको बता दें कि ऊर्जा निगम के कर्मी 6 अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे नहीं यह आदेश आना कई सवाल खड़े करता है। आदेश को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि एमडी दीपक रावत ने गांधी जयंती के दिन आनन-फानन में आदेश जारी किया है। यही नहीं रविवार को भी कर्मचारियों को कार्यालय आने का फरमान दिया गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार ऊर्जा निगम में ऐसा क्या बड़ा काम होने जा रहा है कि कर्मचारियों की 2 दिन की छुट्टी को अचानक कैंसिल कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के तबादले, पावरफुल IAS राधिका के हाथ से गया विभाग


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home