image: Shiva mahotsav to be held in goonji pithoragarh

देवभूमि में पहली बार, 11 हजार फीट पर होगा शिव महोत्सव, 5100 बच्चे करेंगे शंखनाद

गुंजी में यह अपनी तरह का पहला भव्य आयोजन होगा। महोत्सव के उद्घाटन में 5,100 बच्चों द्वारा शंखनाद किया जाएगा। सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स भी आयोजित होंगे।
Oct 27 2021 6:42PM, Writer:Komal Negi

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्थित गुंजी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार है। चीन और नेपाल बॉर्डर पर स्थित इस क्षेत्र को भगवान शिव की धरती कहा जाता है। जल्द ही यहां भव्य शिव महोत्सव का आयोजन होने वाला है। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में 29 से 31 अक्टूबर तक शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पहले इस महोत्सव का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक होना था, लेकिन बारिश और बर्फबारी की वजह से आयोजन की डेट आगे खिसकानी पड़ी। अब यह आयोजन 29 से 31 अक्टूबर के बीच होगा। गुंजी में यह अपनी तरह का पहला भव्य आयोजन होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। प्रशासन ने महोत्सव संबंधी सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव के उद्घाटन में 5,100 बच्चों द्वारा शंखनाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - देवभूमि के केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में झमाझम बर्फबारी..देखिए 6 मनमोहक तस्वीरें
इस महोत्सव के जरिए बच्चों को अपने हुनर को दिखाने के लिए एक मंच भी मिलेगा। गुंजी क्षेत्र बेहतरीन ट्रैक रूट के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है। यहां 11 हजार फीट की ऊंचाई पर शिव महोत्सव जैसे आयोजन को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले शिव महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि गुंजी भारत-चीन स्थलीय व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। कोरोना के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा और इंडो चाइना ट्रेड बंद है। 2 साल से यहां सन्नाटा पसरा है। ऐसे मुश्किल भरे वक्त में अब पिथौरागढ़ प्रशासन की पहल पर उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी में तीन दिवसीय शिव महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए चीन बॉर्डर पर मौजूद व्यापारिक केंद्र गुंजी को एक नई पहचान मिलेगी। आर्थिकी और पर्यटन संबंधी गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ेंगी, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home