image: Woman and man death in Rampura Udham Singh Nagar

उत्तराखंड: यहां नदी में मिली एक महिला और एक पुरुष की टांग, इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करवाया गया है। पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है।
Jun 7 2023 6:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। उधम सिंह नगर के कैलाखेड़ा के गांव रम्पुरा में एक महिला और एक पुरुष की दो टांगे और एक पंजा बोर नदी में दिखाई दिया।

Woman and man death in Rampura

इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करवाया गया है। पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव से बीते दिनों एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी। पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही थी और अब नदी में एक टांग दिखने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर दूसरी टांग और एक पंजा नदी में मिला। उसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पुलिस टीम मौके पर बुलाई गई है। शवों की खोजबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामले की जांच के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home