image: Uttarakhand Weather Forecast 28 July 2024

Uttarakhand Weather Update: 31 जुलाई तक इन जिलों में होगी जमकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है पहाड़ों में मानसून कहर बरपा रहा है। जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।
Jul 28 2024 11:42AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी हुई है। आगामी 31 जुलाई तक प्रदेशभर में मानसून जमकर बरसेगा।

Uttarakhand Weather Forecast 28 July 2024

मानसून का असर पहाड़ों पर साफ नजर आने लगा है और कई क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में हैं। भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार को टिहरी के तोली गांव में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई जबकि तीनगढ़ गांव में 15 मकान भूस्खलन की जद में आ गए। तेज बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में भारी नुकसान हो रहा है। चमोली और टिहरी में भारी भूस्खलन के बाद भी बारिश से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में भी कई जिलों में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर,पौड़ी, टिहरी और अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। अगले 31 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज बारिश का पूर्वानुमान है और सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों को शामिल किया गया है, जिन्हें भारी बारिश की संभावना है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home