image: Amit Tiwari passed UGC NET exam in Sanskrit

Uttarakhand: चंपावत के अमित ने संस्कृत में क्लियर किया UGC NET, बधाई दीजिए

चम्पावत जनपद के अमित तिवारी ने संस्कृत विषय में UGC NET की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है।
Oct 21 2024 11:32AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

पहाड़ के बेटे ने अपनी दिन रात की कड़ी मेहनत से देव भाषा संस्कृत विषय में UCG NET के परीक्षा उत्तीर्ण की है। ये सफलता हासिल कर उन्होंने परजनों के साथ जिले का भी मान बढ़ाया है।

Amit Tiwari passed the UGC NET exam in Sanskrit

आपको बता दें कि अमित तिवारी चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के इड़ाकोट गांव के मूल निवासी हैं। अमित वर्तमान में टनकपुर तहसील के छीनिगोठ में रहते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा टनकपुर से पूरी की, और वर्तमान में वे उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार में अध्ययनरत छात्र हैं।
अमित तिवारी के परिवार से संस्कृत विषय को बहुत महत्त्व दिया है। उनके पिता महेश तिवारी ज्योतिष विद्या में ज्ञाता हैं और उनकी और उनकी माता शांति तिवारी गृहिणी हैं। अमित के दादा स्व हीराबल्लभ तिवारी भी अपने समय में संस्कृत भाषा के के प्रकांड विद्वान रहे हैं। अमित तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार वालों को दिया है। अमित की इस उपलब्धि से उसके माता-पिता और गुरुजन अत्यधिक खुश हैं।
आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में उपलब्ध कराए गए विषयों में संस्कृत भी शामिल है। संस्कृत अन्य भाषाओं की तुलना में कठिन मानी जाती है, लेकिन फिर भी अधिकांश छात्र इसमें अच्छे अंक हासिल करते हैं। पाठ्यक्रम में वैदिक साहित्य, भारतीय दर्शन, व्याकरण, संस्कृत साहित्य, काव्यशास्त्र, पुराणेतिहास, धर्मशास्त्र और अभिलेखाशास्त्र शामिल होते हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home