image: Neeleshwar Mahadev where Honey Singh gave up his addiction

उत्तराखंड: नीलेश्वर महादेव पहुंचे हनी सिंह, यहीं आकर छूटी नशे की लत.. अब जिंदगी का अहम हिस्सा

गायक हनी सिंह नीलेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य वेदमूर्ति के साथ पूजन के लिए उपस्थित रहे। उन्होंने मीडिया की बयानबाजी से बचते हुए इतना कहा कि उनके कठिन और संघर्षपूर्ण जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लाने वाले वास्तव में नीलेश्वर महादेव ही हैं।
Aug 26 2025 7:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह बीते सोमवार को हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आराध्य स्थल नीलेश्वर महादेव मंदिर के भी दर्शन किए। यहाँ उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया, और कहा कि यह मंदिर उनके लिए केवल धार्मिक आस्था का स्थान नहीं, बल्कि उनके जीवन का अहम हिस्सा भी है।

Neeleshwar Mahadev where Honey Singh gave up his addiction

बीते सोमवार को बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह हरिद्वार पहुंचे थे, यहां उन्होंने अपने आराध्य नीलेश्वर महादेव मंदिर में विधिविधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। हनी सिंह ने नीलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने के बाद अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता और जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का श्रेय पूरी तरह से भगवान शिव को जाता है। उन्होंने बताया कि नीलेश्वर महादेव का यह मंदिर उनके लिए केवल धार्मिक आस्था का स्थान नहीं, बल्कि उनके जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। नीलेश्वर महादेव की कृपा से ही उन्हें नशे की लत जैसी बड़ी समस्या से उबरने में मानसिक शक्ति और शांति मिल पाई।

जीवन में खुशहाली लाये महादेव

हनी सिंह ने नीलेश्वर महादेव मंदिर महंत आचार्य वेदमूर्ति से मुलाकात की और उनसे काफी देर तक बातचीत भी की। इस दौरान वे आचार्य वेदमूर्ति के साथ पूजन के लिए उपस्थित रहे। उन्होंने मीडिया की बयानबाजी से बचते हुए केवल इतना कहा कि उनके कठिन और संघर्षपूर्ण जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लाने वाले वास्तव में नीलेश्वर महादेव ही हैं। हनी सिंह ने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब करियर और निजी जिंदगी दोनों ही गहरे संकट में थे। ऐसे समय में उन्हें मानसिक शांति और सहारा केवल नीलेश्वर महादेव मंदिर आकर ही मिला।

अक्सर संतों के संग बिताते हैं वक्त

आचार्य वेदमूर्ति ने भी बताया कि गायक हनी सिंह की भगवान शिव खासकर नीलेश्वर महादेव में गहरी आस्था है। उनको जब भी अपने व्यस्त कार्यक्रमों से समय मिलता है, तो वे अवश्य ही नीलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए हरिद्वार आते हैं। हरिद्वार आकर हनी सिंह गंगा पूजन के साथ ही यहां के संतो के साथ भी समय बिताते हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home