image: UTET 2026 Application Deadline Extended to August 9

उत्तराखंड में UTET आवेदन की नई डेट जारी, जानिए फीस जमा करने और सुधार की अंतिम तिथि

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2026) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जानें आवेदन शुल्क जमा करने, सुधार तिथि और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
Aug 4 2026 6:14PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET 2026) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 9 अगस्त तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UTET 2026 Application Deadline Extended to August 9

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रदेश में प्रतिकूल मौसम और इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होने के कारण कई अभ्यर्थियों को आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

29 सितंबर को होगी UTET परीक्षा

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) का आयोजन 29 सितंबर को किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) में शिक्षक बनने के लिए UTET-I और जूनियर हाईस्कूल (कक्षा 6 से 8) में शिक्षक बनने के लिए UTET-II उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। शिक्षक भर्ती के लिए यह प्रमाणपत्र आवश्यक माना जाता है।

नई महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अगस्त
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त
परीक्षा तिथि: 29 सितंबर

परीक्षा का समय

UTET-I: सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
UTET-II: दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान

परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने बताया कि विस्तारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन या परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पास वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी से केवल एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। अन्य सभी दिशा-निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home