image: Harish rawat met anil baluni

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने जाना सांसद अनिल बलूनी का हाल

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बलूनी ऊर्जावान हैं । उन्होंने कहा कि वे कामना करते हैं की बलूनी शीघ्र स्वस्थ हों और उत्तराखंड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Jan 6 2020 9:15AM, Writer:ईशान

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी लंबे समय से अस्वस्थ हैं और मुंबई में उपचार करा रहे हैं। सांसद बलूनी का हाल-चाल लेने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुंबई पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा भी थे। सांसद बलूनी बीते 3 महीने से अस्वस्थ हैं। इस बीच अनेक केंद्रीय मंत्रियों, राजनेताओं और समाज की विभिन्न विधाओं के व्यक्तियों ने सांसद बलूनी का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि बलूनी ऊर्जावान हैं, युवा हैं और विकास की सोच रखते हैं। उन्हें बलूनी के अस्वस्थ होने पर दुख हुआ और उनके हालचाल जानने मुंबई पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे कामना करते हैं की बलूनी शीघ्र स्वस्थ हों और उत्तराखंड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। राजनीति भले ही किसी धारा की हो किंतु सोच विकास की होनी चाहिए। सांसद प्रदीप टम्टा ने भी बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदीप टम्टा भी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और सांसद प्रदीप टम्टा के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौर, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह तथा उत्तराखंड से विधायक गोपाल रावत ने भी सांसद बलूनी से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। सांसद बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार है और समयानुसार वे स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटेंगे।
सांसद बलूनी ने पूर्व मुख्यमंत्री रावत, सांसद टम्टा का आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर सुदूर मुंबई पहुंच कर उनका हालचाल जाना।
यह भी पढ़ें - देवभूमि में ऐसे अफसर भी हैं, सड़क पर तड़पते युवक के लिए देवदूत बने SP..खुद ले गए अस्पताल


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home