image: Nainital Ropeway to be closed for 20 days

उत्तराखंड: 20 दिनों तक बंद रहेगा नैनीताल रोपवे, होने जा रहा है शानदार काम

नैनीताल में रोपवे का इस्तेमाल अगले बीस दिनों तक बंद करा दिया गया है। जानिए आखिर क्यों
Mar 17 2020 6:35PM, Writer:अनुष्का ढौंडियाल

रोपवे कई मामलों में पर्यटकों को लुभाता है। जेब पर अधिक दबाव न डालने वाला रोपवे ट्रैफिक और गाड़ियों के हॉर्न से दूर होकर कई पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। नैनीताल पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने के कारण और सैलानियों को आकर्षित करने की वजह से नैनीताल में रोपवे की शुरुआत हुई। मगर कुछ कारणों से यह 20 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। मंगलवार से बंद किए जा रही रोपवे सुविधा को अगले बीस दिनों तक पर्यटक नहीं इस्तेमाल कर पायेंगे। मरम्मत कार्य की वजह से ही ऐसा निर्णय लिया गया है। केएमवी के जीएम अशोक जोशी बताते हैं कि रोपवे की रोप बदलने के साथ-साथ कुछ मेकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यो का होना बाकी है। कुल मिला कर रोपवे और अधिक आधुनिक होने के साथ-साथ और अधिक सुविधाजनक भी हो जाएगा। इसी कारण से रोपवे संचालन का कार्य 17 मार्च से अगले 20 दिनों तक बन्द रहेगा। इन्हीं बीस दिनों में रोपवे के अंदर कुछ ज़रूरी मोडिफिकेशन्स होंगे।

यह भी पढ़ें - देहरादून का प्रभात सिनेमा अब यादों में रहेगा, 73 साल बाद आखिरी शो के बिना हुआ बंद
700 मीटर लंबे इस रोपवे को 1985 में मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की सरकार के राज में बनाया गया था। तब इस रोपवे की कुल लागत 2. 08 करोड़ थी। अब इसकी मरम्मत मात्र में ही लगभग 1.32 करोड़ लग रहे हैं। मोडिफिकेशन्स करते समय पूरे रोपवे की रोप बदली जाएंगी। साथ ही साथ अबतक मशीनों का संचालन मैन्युअली होता था, जो कि बदल कर कम्प्यूटरीकृत मोड में लाया जाएगा। इससे पहले 2018 में भी रोपवे की रोप बदली गयी थी। साथ ही साथ तकनीकी खराबियों के कारण दो बार ट्रॉली हवा में लटकी रही थी। बाद में ट्रॉली में उपस्थित पर्यटकों का रेस्कयू ऑपरेशन कर उनको सही-सलामत नीचे उतारा था। इसलिए रोपवे को हाईटेक बनाना बहुत ज़रूरी है, ताकि भविष्य में पर्यटकों को ऐसी किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home