अभी अभी: उत्तराखंड में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव..1245 पहुंचा आंकड़ा
उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 1245 हो गया है। आज 31 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
Jun 6 2020 3:03PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 1245 हो गया है। आज 31 नए मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से चार अल्मोड़ा, 6 चमोली, 6 देहरादून, 3 नैनीताल, 8 पिथौरागढ़, 3 टिहरी गढ़वाल और एक उत्तरकाशी से मिला है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा में जो 4 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं, वह मुंबई से लौटे हैं। चमोली में जो 6 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज मिले हैं, वह दिल्ली से लौटे हैं। नैनीताल में जो 3 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले हैं, वह दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे हैं। पिथौरागढ़ में जो 8 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं.. वह दिल्ली, मुंबई, आगरा, राजस्थान और गुजरात से लौटे हैं। टिहरी गढ़वाल में जो 3 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं.. वह मुंबई से लौटे हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में जो एक व्यक्ति कोरोनावायरस मिला है.. वह महाराष्ट्र से लौटा है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोनावायरस के लेटेस्ट आंकड़े
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1245 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 73
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 23
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 33
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 37
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 353
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 87
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 317
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 43
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 36
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 22
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 112
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 85
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 23