उत्तराखंड में AAP का अभियान, 21 दिन में ही हुआ टारगेट पूरा..1 लाख से भी ज्यादा लोग जुड़े
आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र जुगरान ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 45 दिनों में 1 लाख व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ने का अभियान रखा था मगर यह लक्ष्य 21 दिनों में ही पूरा हो गया है।
Feb 23 2021 6:29PM, Writer:Komal Negi
उत्तराखंड में चुनावी का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। भाजपा से लेकर कांग्रेस हर कोई उत्तराखंड की जनता का दिल जीतने में जुटा हुआ है।दिल्ली के बाद अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी चुनावी रण में उतर चुकी है और चुनावों की जम कर तैयारी कर रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुकी है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल ने यह घोषणा की है कि उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्य फोकस जरूरी सुविधाओं पर रहेगा। शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फोकस किया जाएगा। सभी को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। और प्रतीत होता है कि केजरीवाल का फॉर्मूला उत्तराखंड में काम कर रहा है। बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी में उत्तराखंड में केजरीवाल अभियान चलाया था। 1 फरवरी को शुरू हुए इस अभियान को अभी 21 दिन ही हुए हैं और 21 दिन में आम आदमी पार्टी से मिस्ड कॉल के माध्यम से 1 लाख से भी अधिक लोग जुड़ चुके हैं। जी हां, दिल्ली की तरह ही उत्तराखंड में भी केजरीवाल का जादू साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: प्रैक्टिकल देने कॉलेज के लिये निकली छात्रा लापता..नंबर भी स्विच ऑफ
दिल्ली में केजरीवाल ने पूर्ण बहुमत के साथ इलेक्शन में ऐतिहासिक जीत अर्जित की थी। दिल्ली में जिस स्ट्रैटजी पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था उसी स्ट्रैटजी पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही है। उत्तराखंड की जनता के मूड को भांपने के लिए आम आदमी पार्टी ने 1 फरवरी को केजरीवाल अभियान की शुरुआत की थी। और उस अभियान को जमकर समर्थन भी मिल रहा है। उत्तराखंड की जनता केजरीवाल को पुरजोर समर्थन दे रही है। यही कारण है कि महज 21 ही दिनों में आंदोलन से 1 लाख से भी अधिक लोग जुड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र जुगरान ने बताया कि आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड की जनता शानदार रिस्पॉन्स दे रही है और केजरीवाल को जोरदार समर्थन मिल रहा है। रविंद्र जुगरान ने प्रेस वार्ता में बताया कि आम आदमी पार्टी ने 45 दिनों में 1 लाख व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ने का अभियान रखा था मगर यह लक्ष्य 21 दिनों में ही पूरा हो गया है।