image: Soumya Dhoundiyal Kotdwar Navy Officer

पौड़ी गढ़वाल की सौम्या ढौंडियाल बनी नौसेना अफसर..पिता की वर्दी से मिली थी प्रेरणा

कोटद्वार की सौम्या ढौंडियाल ने नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देवभूमि का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
Jun 2 2021 5:49PM, Writer:Komal Negi

भारतीय सेना और उत्तराखंड का नाता सालों से अटूट रहा है। कहने को तो उत्तराखंड छोटा सा राज्य है मगर राज्य के महत्वाकांक्षी युवाओं के सपने बहुत बड़े हैं। उत्तराखंड के कई होनहार युवा भारतीय सेना में शामिल होकर न केवल प्रदेश का मान बढ़ाया है बल्कि अपनी काबिलियत का प्रदर्शन भी किया है। केवल लड़के ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में लड़कियां भी भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती हैं। और वे केवल सपना नहीं देखती हैं बल्कि उसको पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी करती हैं। राज्य की होनहार बेटियां भारतीय सेना में शामिल होकर राज्य का मान बढ़ा रही हैं। कोटद्वार की सौम्या ढौंडियाल ने भी भारतीय सेना में शामिल होकर प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। कोटद्वार की रहने वालीं सौम्या ढौंडियाल नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर यह साबित कर दिया है कि राज्य की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बीते शनिवार को नौसेना के आईएनए इझीमला में 100वें बैच की पासिंग आउट परेड हुई जिसमें कोटद्वार की सौम्या ढौंडियाल ने नौसेना में अफसर बनकर अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस साल नहीं होंगी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं..हो गया फैसला
सौम्या का परिवार मूल रूप से कोटद्वार के कुंभीचौड़ का निवासी है। उनके पिता नेवी के चीफ पेटी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। अपने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब सौम्या ढौंडियाल भी नेवी में शामिल हो गई हैं। अपने तीनों भाई बहन में सबसे बड़ी सौम्या की छोटी बहन सुचिता ढौंडियाल राजधानी दिल्ली से मेडिकल की तैयारी कर रही हैं और उनका सबसे छोटा भाई सुमित ढौंडियाल 11वीं कक्षा का विद्यार्थी है। आपको बता दें कि सौम्या ढौंडियाल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार थीं और उनकी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई चेन्नई, मुंबई और अंडमान निकोबार से पूरी हुई जिसके बाद उन्होंने बंगलुरु से बीटेक किया और नेवी में अफसर बनने की तैयारियों में जुट गईं। 2019 में उन्होंने नेवी की परीक्षा पास की। सौम्या की ट्रेनिंग आईएनए झझीमला से पूरी हुई। बीते शनिवार को पासिंग आउट परेड में सौम्या को भारतीय नेवी में सब लेफ्टिनेंट का पद सौंपा गया जिसके बाद से उनके क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। सौम्या के पिता सुनील ढौंडियाल ने बताया कि उनकी बेटी का बचपन से ही सेना में जाने का सपना रहा था जो आज उसने कर दिखाया है। एक्जाम क्रैक करने के बाद आईएनए झझीमला से उनकी ट्रेनिंग पूरी हुई। लॉक डाउन होने के कारण 2020 दिसंबर में आईएनए झझीमला में उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की और नेवी के 100 वें बैच से पास आउट हो कर सौम्या ढौंडियाल नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home