image: Uttarakhand Weather Update for May 6 2026

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील; चार धाम यात्री सावधान

Uttarakhand Weather Update: बारिश के दौरान खुली जगहों, ढलानों और नदी-नालों के किनारे बिल्कुल भी ना रुकें। इमरजेंसी के हालात में नजदीकी कंट्रोल रूम से मदद लें।
May 6 2026 4:36PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग एडवायजरी जारी की है। चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Uttarakhand Weather Update

एडवायजरी में बताया गया है कि अगले हफ्ते भी पहाड़ों में बारिश-तूफान का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी-तफूान की संभावना है। चार धाम यात्रियों से अपील की गई है कि सावधानी से यात्रा करें। कहीं जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर जुटा लें। बारिश के दौरान खुली जगहों, ढलानों और नदी-नालों के किनारे बिल्कुल भी ना रुकें। इमरजेंसी के हालात में नजदीकी कंट्रोल रूम से मदद लें। आगे पढ़िए ..

बदलते मौसम में सभी को अपना ध्यान रखने की जरूरत है। रेनकोट, छाता, गर्म कपड़े और जरूरी दवाईयां साथ में जरूर रखें। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश-बर्फबारी और आंधी तूफान की संभावना है। ऐसे में पहाड़ों में सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। अक्सर देखा जाता है कि बारिश तूफान के ददौरान पहाड़ों में हादसे हो जाते हैं। ऐसे में बारिश के दौरानन पुलिस, एससडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें। चार धाम यात्रियों से अपील है कि पैदल मार्ग पर ग्रुप बनाकर ही यात्रा करें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home