image: car fell onto the roof of a house in Almora

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर सड़क से मकान की छत पर गिरी कार; चालक की मौत

यहां देहोली गांव में बेकाबू कार सड़क से मकान की छत पर जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
May 6 2026 6:31PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। एक और हादसे की खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से आ रही है।

car fell onto the roof of a house in Almora

यहां देहोली गांव में बेकाबू कार सड़क से मकान की छत पर जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि चौबटिया के शिवाली गांव में बीती रात बारात आई थी। 32 वर्षीय भुवन कार को चला रहा था। भुवन बुकिंग पर बारातियों को लेकर आया था। आगे पढ़िए..

बारातियों को छोड़कर वो तड़के सवा तीन बजे चौबटिया रोड पर कार लेकर निकला था। इस बीच देहोली मोड़ पर भुवन का कार से कंट्रोल खो गया। इसके बाद कार सड़क से पलटकर एक मकान की छत पर गिर गई। इसके बाद भुवन कार से छिटककर मकान की छत पर जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी और काफी ज्यादा खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 सेवा को कॉल तो किया, लेकिन भुवन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home