image: POLICE RAID IN DEHRADUN 7 PEOPLE ARREST

देहरादून में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 लड़कियां आजाद कराई गई..7 गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में क्या हो रहा है? इसका अंदाजा आप इस खबर को पढ़कर ही लगा सकते हैं।
Sep 11 2019 6:37PM, Writer:कोमल

देहरादून..कभी इस शहर की शांत आबो-हवा लोगों को बेहद भाती थी। लेकिन न जाने इस शांत से शहर को किसकी नज़र लग गई। लगातार वक्त बदल रहा है और देहरादून ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जो वास्तव में शर्मनाक हैं। चोरी, लूट, मर्डर, फिरौती की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं के बीच जिस्म के सौदागरों के अड्डे का भी खुलासा हुआ है। जी हां देहरादून में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। राजपुर पुलिस ने 6 लड़कियों को इस नर्क से आजाद करवाया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग जबरन उन लड़कियों को जिस्म की सौदाबाजी के धंधे में धकेल रहे थे। दरअसल पुलिस को कुछ वक्त पहले ही इनफॉर्मे कर दिया गया था कि एक गैंग दूसरे प्रदेश की लड़कियों को यहां बुलाकर जबरन जिस्म की सौदेबाजी करवा रहा था। अलग अलग जगहों से लड़कियों को लाया जाता था। इसके बाद होटल और गेस्ट हाउसेस में लड़कियों को जबरन देह व्यापार के लिए भेजा जाता था। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - कोटद्वार के बंटी-बबली दिल्ली से गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी का हो सकता है खुलासा
नेटवर्क दिल्ली से चल रहा था और फोन के जरिए ही सारा काम होता था। देहरादून एसएसपी को इस बारे में खबर की गई तो उन्होंने इस पर तुरंत ही एक्शन लेने के लिए कहा। पुलिस को खबर मिली थी कि ये गैंग राजपुर और मसूरी की तरफ कार में लड़कियों को बिठाकर कहीं डिलीवरी के लिए ले जा रहा है। ऐसे में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। दो गाड़ियों की तलाशी ली तो 7 लड़के और 6 लड़कियां मिली। उनके पास से ताकत बढ़ाने वाले कैप्सूल और न जाने क्या क्या सामान मिला। हैरानी की बात है कि इनके साथ टैक्सी चालक भी मिले थे। पूछताछ पर लड़कियों ने बताया कि इस धंधे के बाद मिले पैसे का कुछ फीसदी उन्हें दिया जाता था और कुछ फीसदी संचालक अपने पास रख लेते थे। ये सिर्फ बानगी भर है। आगे और क्या क्या खुलासा होगा ये भी देखना होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home